🔥 TRENDING બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... Two Arrested for Displaying Criminal’s... Analyst Criticizes Taylor Swift’s ‘Cle... Taylor Swift Shines in Black‑Silver Go... Jay‑Z Confesses He Was Immature Before... Karnataka Bars Tamil Nadu Cattle Amid...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
चार करोड़ की नजूल भूमि पर चला बुलडोजर, 40 हजार वर्गफीट जमीन कब्जामुक्त
Sarkari Yojana

चार करोड़ की नजूल भूमि पर चला बुलडोजर, 40 हजार वर्गफीट जमीन कब्जामुक्त

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 09 Sep 2026, 08:32 AM 👁 48
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर। खैराबाद नगर पालिका परिषद ने मंगलवार को हटौरा के वार्ड संख्या छह में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 हजार वर्गफीट सरकारी नजूल भूमि को कब्जामुक्त कराया। जमीन की अनुमानित बाजार कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई जा रही है।

सीतापुर। खैराबाद नगर पालिका परिषद ने मंगलवार को हटौरा के वार्ड संख्या छह में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 हजार वर्गफीट सरकारी नजूल भूमि को कब्जामुक्त कराया। जमीन की अनुमानित बाजार कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार नजूल भूमि के भूखंड संख्या 1007, 1008, 1009, 1010, 1011 और 1017 पर टिन शेड और अस्थायी बाउंड्रीवॉल बनाकर कब्जा किया गया था। राजस्व अभिलेखों में यह जमीन नजूल सरकार के नाम दर्ज है। संबंधित व्यक्ति को अपना पक्ष रखने और वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय में स्वामित्व संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।
इसके बाद प्रशासन की ओर से कब्जा स्वयं हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया। समय सीमा पूरी होने के बाद मंगलवार को राजस्व विभाग, नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलाकर टिन शेड व अस्थायी बाउंड्रीवॉल हटाकर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया।
अधिकारियों के अनुसार कब्जामुक्त कराई गई जमीन पर भविष्य में जनोपयोगी परियोजना विकसित की जाएगी।
चार जर्जर दुकानें भी ढहाईं
इसी अभियान के दौरान महेंद्र टोला में सीतापुर-बिसवां मार्ग के किनारे नगर पालिका की चार जर्जर दुकानों को भी ध्वस्त कराया गया। अधिकारियों के मुताबिक इन दुकानों से हादसे की आशंका बनी हुई थी। जनहित और जनसुरक्षा को देखते हुए इन्हें हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान राजस्व, नगर पालिका और पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
📲Get App