🔥 TRENDING MSN Brief Mentions Mayapur and Nabadwi... ग्राम राजपुर धाम में भगवान गणेश जी विस... Bihar Health Minister Nishant Kumar Jo... Bihar school librarian eligibility tes... 35 Bihar-bound trains cancelled, Vande... જૂનાગઢમાં પાંચ દિવસીય 'સરસ મેળા'નો ભવ્...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
चोरी के दो बाइक और एक मोटर के साथ पांच अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी के दो बाइक और एक मोटर के साथ पांच अभियुक्त गिरफ्तार

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 11 Jul 2026, 04:55 PM 👁 115
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दुल्हिन बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पटना जिले के दुल्हिन बाजार थाना पुलिस ने अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के सामान के साथ पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक समरसेबल मोटर बरामद किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर दुल्हिन बाजार थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर थाना क्षेत्र के कुकड़ी बिगहा गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान स्व० बिन्दा यादव के घर से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। मौके से उनके पुत्र कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के पुछताछ दौरान कमलेश कुमार की निशानदेही पर चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में कुकड़ी बिगहा निवासी राजा यादव का पुत्र नीरज कुमार, मिल्की पाठक निवासी मिंटू यादव का पुत्र रवि कुमार तथा पाठक मिल्की निवासी नंदू यादव के दोनों पुत्र विक्की कुमार और रईस कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इन लोगों के पास से चोरी के एक बाइक और बिजली के तार सहित एक समरसेबल मोटर बरामद किया। इस मामले में दुल्हिन बाजार थाने में कांड संख्या 285/26 दर्ज है।

बरामद वाहनों एवं अन्य सामान के संबंध में पुलिस जांच कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पुलिस का दावा है कि इन जानकारियों के आधार पर चोरी और अन्य आपराधिक मामलों से जुड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है। इसके लिए आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

दुल्हिन बाजार थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में लगातार विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है और अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
📲Get App