🔥 ट्रेंडिंग મોટા સોનેલામાં ગુંજ્યો જનજાતીય ગૌરવનો... अपराजिता फूल और अलसी से बनाएं अपना कोल... राहुल गांधी ने स्मरणिका लॉन्च में सोनि... बेंगलुरु पुलिस ने 30 लाख के विवाद में... पानीहाटी में बीजेडी कार्यकर्ता की मौत... पटना में पति की गोली मार हत्या, पत्नी...
17 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
चोरी के 6भैंस ओर दो बच्चे बरामद
अपराध

चोरी के 6भैंस ओर दो बच्चे बरामद

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 22 अग. 2026, 08:18 PM 👁 152
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शाहपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र से चोरी हुई भैंस को तकनीकी और मानवीय अनुसंधान केतहत बरामद कर लिया

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई :- पशु चोरी कांड का सफल उद्भेदन, चोरी की कुल 8 भैंस बरामद!

दिनांक 19.08.2026 को #शाहपुर थाना में एक व्यक्ति द्वारा अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध रात्रि में भैंस चोरी कर ले जाने के संबंध में लिखित आवेदन दिया गया।

प्राप्त आवेदन के आधार पर शाहपुर थाना में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

कांड की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशानुसार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, दानापुर, पटना के नेतृत्व में थानाध्यक्ष, शाहपुर थाना द्वारा विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं CCTV फुटेज के अवलोकन के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त करते हुए संदिग्ध ठिकानों पर त्वरित छापामारी की गई।

कार्रवाई के क्रम में चोरी की गई कुल 8 भैंस बरामद की गईं, जिसमें 6 भैंस एवं 2 भैंस के बछड़े शामिल हैं। साथ ही, चोरी किए गए पशुओं के परिवहन में प्रयुक्त 01 पिकअप वाहन भी बरामद किया गया है। गिरफ्तारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने किया।
📲Get App