चूरू से बड़ी सियासी खबर: उप जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की जीत, छोटूलाल बने नए उप जिला प्रमुख!

चूरू से इस वक्त की एक बड़ी सियासी खबर सामने आ रही है। चूरू जिला परिषद के उप जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है।
इस मुकाबले में कांग्रेस उम्मीदवार छोटूलाल ने बाजी मारते हुए उप जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेश सारण को सीधे मुकाबले में शिकस्त दी।
चुनाव परिणामों की बात करें तो यह मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। कांग्रेस प्रत्याशी छोटूलाल को कुल 21 वोट मिले, जबकि भाजपा के नरेश सारण 18 वोट ही हासिल कर पाए। इस तरह कांग्रेस ने 3 वोटों के अंतर से यह चुनाव जीत लिया।
क्रॉस वोटिंग की तमाम अटकलों और सियासी खींचतान के बीच कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन बचाने में कामयाब रही है। इस चुनाव के नतीजों ने चूरू की जिला परिषद में एक बार फिर सियासी समीकरण बदल दिए हैं।