🔥 TRENDING दौसा की 8 पंचायत समितियो ं में 163 नाम... हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक बचा,... સ્વાદ, સંસ્કૃતિ અને આજીવિકાનો સંગમ… दौसा में दिवाली से पहले 1348 किलो सोया... Cyclonic Storm Alert in Andhra: Telang... Cyclone Arnab Forces Cancellation of 8...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

चूरू जिले के सभी गांवो को अभावग्रस्त घोषित करने की मांग किसान सभा ने दी आंदोलन की चैतावनी

✍️ Reporter: Hetram 🗓 26 Oct 2026, 03:38 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अनावृष्टि के कारण चूरू जिले में खरीफ 2026 में पूरी तरह फसल नष्ट हो गई थी अखिल भारतीय किसान सभा ने पूरे जिले को अभावग्रस्त घोषित कर आपदा राहत अनुदान कोष से मुआवजा देने की मांग की थी। जिला कलेक्टर ने भी अपनी रिपोर्ट में पूरे जिले को अभावग्रस्त घोषित करने के लिए लिखा था लेकिन राज्य सरकार ने सिर्फ राजगढ़ व बाद में सिद्धमुख तहसील के कुछ गांवों को शामिल किया है।
अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी चूरू ने मुख्यमंत्री को जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंप कर पूरे जिले के सभी गांवों को शामिल करने की मांग की हैं। सरकार समय रहते अपने आदेश में संशोधन नहीं करती हैं तो किसान सड़कों पर उतरेंगे। ज्ञापन देने वालों में कॉमरेड निर्मल कुमार, जिला मंत्री उमराव सिंह, हर्ष लाम्बा, मोहम्मद सलीम, नजीर लंगा उपस्थित रहे
Aiks चूरू
📲Get App