🔥 ट्रेंडिंग बेनिया पान दरिबा चौकी पर नगर निगम की म... आजाद समाज पार्टी और AIMIM ने विधानसभा... सिकंदराराऊ: पंत चौराहे पर रोडवेज बस मे... मनोहर सिंह फुजैराह में हुआ घातक दुर्घटना: केरल के... कोझिकोडे के सरकारी दाहसंस्कार स्थल पर...
12 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
चुनाव आयोग पर बोली ममता बनर्जी ज्ञानेश कुमार गिरफ्तार हो

चुनाव आयोग पर बोली ममता बनर्जी ज्ञानेश कुमार गिरफ्तार हो

✍️ रिपोर्टर: Rohitash Kumar 🗓 23 सित. 2026, 10:00 PM 👁 79
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) पर खुलासे ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, SIR प्रक्रिया के बीच चुनाव आयोग के दो आयुक्तों सुखबीर संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों पर 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कीं.ममता बनर्जी ने कहा, 'यह बेहद शर्मनाक घटना है. हमने अपने जीवन में ऐसा कभी नहीं देखा. चुनाव आयुक्त को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है और भाजपा को यह समझना चाहिए कि वे हमारे संविधान को नष्ट नहीं कर सकते. वे लोकतंत्र को खत्म नहीं कर सकते. वे भाजपा की आईटी सेल के नाम पर अपने ही ईआरओ नियुक्त नहीं कर सकते. हमने पहले जो कहा था, वह अब सच साबित हो गया है. ज्ञानेश कुमार ने पुलिस का दुरुपयोग किया है और भाजपा के साथ मिलकर अपने ही भाजपा समर्थक लोगों को नियुक्त किया है. ऐसा घोटाला पहले कभी नहीं हुआ. अगर आपमें थोड़ी भी इज्जत है तो आप खुद गिरफ्तारी के लिए कहेंगे. आपको गिरफ्तार किया जाना चाहिए.'
#GyaneshKumar #ElectionCommissionOfIndia #MamtaBanerjee #need24
📲Get App