स्थानीय
चेन्नई एक्सप्रेस पर ट्रैक्टर टकराने से दुर्घटना, ट्रेन क्षतिग्रस्त, कोई जनहानि नहीं
सोमवार सुबह लगभग 9 बजे समदड़ी अजीत रेलवे स्टेशन के पास लोतरा में चेन्नई एक्सप्रेस पर ट्रैक्टर टकराने से ट्रेन के इंजन और ट्रैक्टर दोनों क्षतिग्रस्त हुए, परंतु कोई जनहानि नहीं हुई।
सोमवार सुबह लगभग 9 बजे समदड़ी अजीत रेलवे स्टेशन के पास लोतरा में चेन्नई एक्सप्रेस, जो भगत की कोठी से जोधपुर जा रही थी, पर ट्रैक्टर टकराने से दुर्घटना हुई।
लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगाया, परंतु ट्रैक्टर ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर के बाद ट्रैक्टर कई हिस्सों में बिखर गया और ट्रेन का इंजन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
दुर्घटना के बाद ट्रेन आधे घंटे तक खड़ी रही। सूचना पर रेलवे अधिकारी, कर्मचारी, आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंचे और इंजन के खराब हिस्सों को बदलकर ट्रेन को समदड़ी स्टेशन पहुँचाया गया।
इंजन बदलने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
गनिमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।