Politics
चमन द्विवेदी को अखंड राष्ट्रीय हिंदू सेना में जिला मंत्री की जिम्मेदारी, संगठन में खुशी की लहर
Watch on:
📘 Facebook
राष्ट्रीय अध्यक्ष 1008 लक्ष्मण दास एवं राष्ट्रीय संस्थापक आरपी सिंह बघेल के नेतृत्व में धर्म रक्षा, राष्ट्र रक्षा और समाज सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने पर जोर
जालौन। अखंड राष्ट्रीय हिंदू सेना, उत्तर प्रदेश के संगठन में चमन द्विवेदी को जिला मंत्री बनाए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह ने चमन द्विवेदी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिला अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह ने विश्वास जताया कि चमन द्विवेदी संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष 1008 लक्ष्मण दास एवं राष्ट्रीय संस्थापक आरपी सिंह बघेल के नेतृत्व में संगठन के विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की बात कही गई। संगठन की ओर से चमन द्विवेदी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए आशा व्यक्त की गई कि वह धर्म रक्षा, राष्ट्र रक्षा और समाज सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे। बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।