🔥 TRENDING ECI Receives 5.43 Lakh Form‑7 Applicat... Andhra Pradesh CM YS Jagan warns arres... जोधपुर: मेहरानगढ़ दुर्ग स्थित माँ चामु... Cloth merchant shot during robbery att... दिल्ली-एनसीआर की खस्ताहाल सड़कें और भा... Four Arrested After Attempted Robbery...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

चम्बा के सिलाघाट मे गौ हत्या कांड

✍️ Reporter: Mangat Ram 🗓 15 Oct 2026, 10:42 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*चंबा:गोवंश के अवशेष ले जाने और पुलिस के काम में बाधा डालने 7 पर प्राथमिकी दर्ज*


*सदर थाना के अन्वेषण अधिकारी ने सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, जांच शुरू*

चंबा। गो हत्या के मामले की जांच के दौरान पुलिस के सरकारी कार्य में बाधा डालने और घटनास्थल से साक्ष्य ले जाने पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मंगलवार को जलेदा जंगल में जब पुलिस को गो हत्या होने की शिकायत मिली तो पुलिस जांच करने के लिए वहां पहुंची। *जब पुलिस अपना कार्य कर रही तो तो वहां मौजूद गोपाल सिंह, महिंद्र, पवन राणा, रवि भारद्वाज, प्रशांत महाजन, रवि फौजी और निखिल कुंदरा ने पुलिस को उनकी कार्यवाही करने से रोका।* इतना ही नहीं, गो मांस के अवशेष अपने साथ ले गए, जिन्हें पुलिस साक्ष्य के तौर पर अपने कब्जे में लेने की कार्यवाही कर रही थी। काफी देर तक पुलिस उन्हें समझाती रही, लेकिन सातों मानने को तैयार नहीं थे। वहां से जबरदस्ती करके अवशेषों को अपने साथ चंबा ले गए। इसके चलते पुुलिस ने सातों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पैदा करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की है।

सदर थाना के अन्वेषण अधिकारी प्रदीप कुमार की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कुछ युवाओं ने पुलिस और पशु चिकित्सकों की मौजूदगी में मृत गाय के अवशेष और खाल अपने कब्जे में ले लिए। पुलिस ने उन्हें अवशेष जांच के लिए सौंपने को कहा, लेकिन आरोप है कि उन्होंने बात नहीं मानी।

सनौथा गांव के सड़क मार्ग पर भी पुलिस अधिकारियों ने अवशेष पुलिस को सौंपने का आग्रह किया, लेकिन अवशेष किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से वहां से हटवा दिए गए। पुलिस टीम ने लकड़ी का ठेला अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शाम करीब 6:50 बजे से 7:45 बजे तक चंबा शहर के चौक में भी संबंधित लोगों और उनके अन्य साथियों की मौजूदगी में काफी संख्या में लोग एकत्रित रहे।

*उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया* कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जल्द ही सातों को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया जाएगा।
📲Get App