🔥 ट्रेंडिंग વિદ્યાર્થીઓના માનસિક સ્વાસ્થ્ય અને આત્... ਲਾਈਵ ਸ਼ੋਅ ਦੌਰਾਨ ਮੁੰਡੇ ਨੇ ਕੀਤਾ ਕੁਝ ਅਜਿਹਾ... Speaker of Lok sabha Shri om Birla चीन के मेगा डैम बनाम भारत के सियांग प्... जम्मू‑कश्मीर के सीएम ओमर अब्दुल्ला ने... छुट्टियों की घोषणा: 6‑11 नवंबर तक पूजा...
01 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बिज़नेस

CAIT के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में रायपुर में व्यापारी विकास बैठक

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 01 नव. 2026, 06:23 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रायपुर के CAIT प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल जी की उपस्थिति में व्यापारिक विकास, महिला उद्यमिता और जीएसटी सरलीकरण आदि पर चर्चा की गई।

CAIT के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति में रायपुर स्थित CAIT प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में प्रदेश के व्यापारिक विकास, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन, युवा व्यापारियों के मार्गदर्शन, जीएसटी सरलीकरण एवं व्यापार करने की सुगमता जैसे प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल जी ने CAIT छत्तीसगढ़ चैप्टर की संगठनात्मक सक्रियता एवं व्यापारी हितों के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की, इसे देश के सर्वश्रेष्ठ चैप्टरों में से एक कहा और सभी को बधाई दी। यह 12 लाख से अधिक व्यापारी साथियों के विश्वास एवं सहयोग का प्रमाण है।

बैठक में CAIT के युवा विंग, महिला विंग के पदाधिकारी, सदस्य एवं व्यापारी साथी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिससे व्यापारियों के विभिन्न वर्गों की भागीदारी स्पष्ट हुई।
📲Get App