🔥 TRENDING Chhattisgarh Government Announces 1,70... Mangaluru Man Loses ₹1.96 Lakh in Fake... अपोलो अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि सा... અનાથ પરિવાર નો સહારો એવા ધ્રાંગી પ્રતી... Six dead as building collapses in Delh... Bengal & Assam Company Ltd Receives Se...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

चाचरिया में 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस का आयोजन

✍️ Reporter: DINESHNEED24 🗓 08 Nov 2026, 07:17 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चाचरिया में 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर जनजाति गौरव दिवस का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।

चाचरिया में 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के उपलक्ष्य में जनजाति गौरव दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह दिवस स्थानीय जनजातीय समुदाय द्वारा अपने सांस्कृतिक गौरव को उजागर करने और बिरसा मुंडा जी की विरासत को स्मरण करने के लिए मनाया जाता है।

कार्यक्रम की विस्तृत तैयारियों में स्थानीय प्रशासन और जनजातीय प्रतिनिधियों ने मिलकर स्थल सजावट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप दिया है।
आगामी 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम स्थल का क्षेत्र के सरपंचगण, ग्राम पटेल एवं वरिष्ठजनों के साथ निरीक्षण किया। इसके पश्चात श्रीराम मंदिर में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में कार्यक्रम की आवश्यक व्यवस्थाओं जैसे वाहनों की पार्किंग, यातायात व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई, ताकि कार्यक्रम में पहुंचने वाले सभी अतिथियों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस दौरान चाचरिया मंडल अध्यक्ष श्री मनीष मालवीया जी, क्षेत्र के सरपंचगण, ग्राम पटेल, वरिष्ठ नेतागण एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📲Get App