🔥 TRENDING India Records Fewer Road Crashes but R... Opposition protests detention of CJP a... Mid-Day Affirms India Remains a Solid... Ex-Army man and wife found dead with t... India Prepares to Resume Methanol Expo... Net FDI Inflows in India Reach Five-Ye...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

बुढ़वा मंगल पर नगर पालिका की पहल, उरई में सड़कों के किनारे सफेदी का कार्य

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 22 Sep 2026, 08:38 AM 👁 70
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कई स्थानों पर सड़क किनारे डाली गई सफेद कलई, स्वच्छ नजर आया शहर

उरई। आज 22 सितंबर को बुढ़वा मंगल पर्व के अवसर पर नगर पालिका परिषद उरई की ओर से नगर में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में सफाई कर्मियों द्वारा नगर के कई स्थानों पर सड़कों के किनारे सफेद कलई (चूना) डाला गया।
नगर के प्रमुख मार्गों और सड़क किनारे सफेदी किए जाने से आसपास का क्षेत्र साफ-सुथरा और व्यवस्थित नजर आया। पर्व को देखते हुए नगर पालिका द्वारा स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर पालिका कर्मियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर सफाई एवं सफेदी का कार्य जारी रखा गया, जिससे नगर में स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने में मदद मिलेगी।
📲Get App