🔥 TRENDING पंचायतीराज चुनाव की आचार संहिता को लेक... हसनपुर कोतवाली के नए थाना प्रभारी सतेन... পূর্ব বর্ধমানে ব্ল্যাক বাড লিফ (BLB) র... Bollywood Stars Shine at Global Fashio... BollywoodHungama Releases 337 Photos o... Bollywood Hungama Unveils 10 New Photo...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बुढ़वा मंगल पर्व को लेकर एएसपी जालौन ने किया मंदिर परिसर का निरीक्षण
Religion

बुढ़वा मंगल पर्व को लेकर एएसपी जालौन ने किया मंदिर परिसर का निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 17 Sep 2026, 09:48 PM 👁 63
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उरई, जालौन। आगामी बुढ़वा मंगल पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा ठडेश्वरी मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ भ्रमण एवं गोष्ठी की गई। इस दौरान पर्व के आयोजन को लेकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार की गई।
एएसपी ने ठडेश्वरी मंदिर परिसर का स्थलीय भ्रमण कर श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने मंदिर समिति के साथ समन्वय स्थापित कर भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी संबंधित को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
📲Get App