🔥 TRENDING સુરત-ઉદયપુર વંદે ભારત એક્સપ્રેસનું રેક... रविवार की रात भारी बारिश से चरखारी के... Lovely Professional University Faces S... Three Women and Child Abducted in Scor... Three Minors Booked for Assault and Ob... CRPF Jawan Assaulted, Obscene Video Ma...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बाढ़ थाना क्षेत्र के बिचली मलाही में एक युवक को बदमाशों ने मारी गोली
Crime

बाढ़ थाना क्षेत्र के बिचली मलाही में एक युवक को बदमाशों ने मारी गोली

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 17 Aug 2026, 08:38 AM 👁 51
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बाढ़ थाना क्षेत्र के बिचली मलाहि में एक युवक को बदमाशों ने मारी गोली प्राथमिक उपचार के बाद पी एम सी एच रेफर

बाढ़ से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट



बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र के बिचलीं मलाही में रविवार कि देर रात में गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में रौशन पंडित नामक युवक के घायल हुआ है । घायल युवक को चार से पांच गोली लगने की बात सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि रौशन पंडित अपनी बाइक खड़ी कर शिवम ढाबा के पीछे गंगा किनारे गया था। इसी दौरान वहां गोलीबारी हुई। गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जहां रौशन पंडित घायल अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अनुमंडलीय अस्पताल, बाढ़ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर किया गया ।

घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घायल युवक ने जितेंद्र और सुजीत नाम के दो व्यक्तियों का नाम बताए जाने की बात सामने आई है।

फिलहाल गोलीबारी के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस घटनास्थल की जांच करने के साथ घायल युवक के बयान के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद इलाके में पुलिस की गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं।
📲Get App