🔥 TRENDING અંકલેશ્વર નજીક વનખાડીનું પાણી લાલ થતાં... फिरोजाबाद: सुभाष चौराहे पर रुपयों के व... ભરૂચમાં પ્રથમ શ્રાદ્ધ નિમિત્તે પાંજરાપ... Ambala Construction Site Collapse Leav... Kharif Acreage Surpasses Five‑Year Ave... Rumor of Student Rape Sparks Protests...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बाढ़ पीड़ितों ने किया सरकार कि सराहना
Lifestyle

बाढ़ पीड़ितों ने किया सरकार कि सराहना

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 09 Sep 2026, 11:30 AM 👁 48
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाजीपुर जिला के राघोपुर प्रखंड के के बाढ़ पीड़ितों ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे बाढ़ राहत कार्य कि सराहना किया है

हाजीपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

हाजीपुर राघोपुर प्रखंड के बाढ़ पीड़ितों ने इस साल की बाढ़ राहत व्यवस्था की जमकर सराहना की है और सरकार व जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।*
बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि हर साल की अपेक्षा इस साल सरकार ने बहुत सुंदर और बेहतर व्यवस्था की है। गंगाब्रिज थाना के पास बनाए गए बाढ़ राहत शिविर में सारी मूलभूत सुविधाएं मौजूद हैं।
आपको बता दें कि हर साल राघोपुर प्रखंड के तेरसिया, सरायपुर, शाहपुर और चक चिश्ती गांव बाढ़ की चपेट में आते हैं। ये सभी गांव गंगा किनारे और गंगाब्रिज पुल के नीचे बसे हुए हैं, इसलिए हर साल गंगा का जलस्तर बढ़ने से ये गांव सबसे पहले प्रभावित होते हैं।
पीड़ितों ने बताया कि इस बार शिविर में बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मौजूद बच्चों को रोज दूध दिया जाता है, साथ ही उनकी पढ़ाई के लिए भी शिविर में ही व्यवस्था की गई है।
एक मासूम बच्ची ने बताया कि उसे दूध, बिस्कुट, चॉकलेट, कपड़ा भी मिला है और पढ़ाई की भी व्यवस्था है।
इसके अलावा शिविर में दवाइयां, पशुओं के लिए चारा, दिन में दो बार गर्म-गर्म भोजन, पीने के लिए शुद्ध RO पानी, बिजली और पंखा तक लगा हुआ है।
वहीं बाढ़ पीड़ित महिला-पुरुषों ने कहा कि इस बेहतर व्यवस्था के लिए हम बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह को हृदय से धन्यवाद देते हैं। हर साल से अच्छी व्यवस्था इस बार की गई है।
📲Get App