🔥 TRENDING ક્રેન હડફેટે અકસ્માત કચ્છના યક્ષ મેળામાં ‘મોતના કૂવા’માં બુ... પોરબંદરથી મળેલી દીકરી શિવાની... તેના મ... ઉના શહેરમાં એક અજાણ્યાશક્શની લાશ મળી અકસ્માતગ્રસ્તો માટે કચ્છ કલેક્ટરની માન... Gujarati Film 'Amba' Launches First De...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे जिले के आला अधिकारी, सामुदायिक रसोई में खुद परोसा भोजन...!*

✍️ Reporter: Aakash Thakur 🗓 29 Sep 2026, 10:05 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे जिले के आला अधिकारी, सामुदायिक रसोई में खुद परोसा भोजन...!*

बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे जिले के आला अधिकारी, सामुदायिक रसोई में खुद परोसा भोजन...!*

*संग्रामपुर/पूर्वी चंपारण।* जिले में बाढ़ की स्थिति के बीच प्रशासन ने प्रभावित लोगों तक राहत एवं आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने के लिए कमर कस ली है। इसी क्रम में संग्रामपुर अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई का संचालन शुरू कर दिया गया है, जहां बाढ़ प्रभावित परिवारों को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।सामुदायिक रसोई के संचालन की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता सहित जिले के कई वरीय अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया।अधिकारियों ने रसोई की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई तथा प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों का मानवीय चेहरा भी देखने को मिला। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने स्वयं बाढ़ प्रभावित लोगों को अपने हाथों से भोजन परोसा। इसके बाद अधिकारियों ने प्रभावित लोगों के साथ पंगत में बैठकर भोजन भी किया। अधिकारियों के इस आत्मीय व्यवहार से बाढ़ प्रभावित लोगों में अपनापन और भरोसे की भावना दिखाई दी।प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को लगातार सक्रिय रखने पर जोर दिया जा रहा है। सामुदायिक रसोई के माध्यम से प्रभावित परिवारों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ अन्य आवश्यक सुविधाओं पर भी नजर रखी जा रही है।अधिकारियों का प्रभावितों के बीच पहुंचकर उनके साथ बैठना और भोजन करना यह संदेश देता है कि आपदा की इस घड़ी में प्रशासन केवल व्यवस्था देखने तक सीमित नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है।
📲Get App