🔥 TRENDING अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरव... जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुन... 136 Trekker Stranded in Uttarkashi Ami... Trump Rejects Iran Truce Plan Over Lea... Man Beaten to Death in Ballia Over Ele... TVK Criticizes Udhayanidhi Stalin Over...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बाढ़ पुलिस अनुमंडल के एन टी पी सी थाना में रेली पंचायत का महराजगंज गांव में दो पक्षों के बिच जमकर मारपीट

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 22 Sep 2026, 08:48 PM 👁 43
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बाढ़ पुलिस अनुमंडल के एन टी पी सी थाना क्षेत्र के रैली पंचायत के महराजगंज गांव में पानी गिरने को लेकर दो पक्षों के बिच जमकर मारपीट 8लोग हुए घायल

बाढ़ से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पानी गिराने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, ईंट-पत्थर और लाठी डंडे चले


दोनों पक्ष के चार-चार लोग गंभीर रूप से घायल, दो को बेहतर इलाज के लिएबाढ़ एन टी पी सी थाना क्षेत्र अंतर्गत रैली पंचायत के महाराजगंज गांव में पुराने जमीनी दुश्मनी और रास्ते पर पानी गिराने को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। घटना में दोनों पक्षों के 08 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।
एक पक्ष के विकास कुमार, बबलू कुमार और सुकेश कुमार, तीनों पिता स्वर्गीय सत्येंद्र यादव, गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के अंकित कुमार, दुर्गा कुमार और उनके पिता नागेंद्र प्रसाद घायल बताए गए हैं। गंभीर रूप से घायल अंकित कुमार और दुर्गा कुमार को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।
घायल सुकेश कुमार के सिर में गंभीर चोट आई है। बताया गया कि सिर फटने के कारण उन्हें करीब 10 से 12 टांके लगाए गए हैं, जबकि उनके हाथ में भी गंभीर चोट लगी है। सुकेश कुमार की मां लक्ष्मी देवी भी मारपीट में घायल हुई हैं और उन्हें इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लाया गया। वहीं बबलू कुमार की पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। विकास कुमार के सिर में भी गंभीर चोट लगी है।
दोनों पक्षों का कहना है कि विवाद पानी गिराने को लेकर शुरू हुआ। एक पक्ष के लोगों ने पानी गिराने से मना किया, जिसके बाद कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले भी दोनों परिवारों के बीच जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। उस समय ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ था। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन चल रही है/

बाइट

दोनों पक्ष के घायल युवक

रामानंदन प्रसाद (SI) NTPC Thana
📲Get App