🔥 TRENDING ग्राम खोड़पानी में प्रसूता से जुड़ी खब... हिंडौन में माय भारत करौली द्वारा ब्लॉक... मोकामा के विधायक अनंत सिंह अपनी छोटी ब... तुमकुर के राजीव गांधी नगर में घर खाली... भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता... India's Television Broadcasting Sector...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

*बड़वाह में देव प्रबोधिनी एकादशी पर हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन*

✍️ Reporter: Rajkumar Kaithwas 🗓 20 Nov 2026, 07:26 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*बड़वाह में देव प्रबोधिनी एकादशी पर हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन*

*नर्मदा परिक्रमावासियों को मिली बड़ी सौगात, पड़ाली नदी पर बने पुल का नाम रखा गया ‘रामसेतु’*

बड़वाह, 20 नवंबर 2026।
नगर पालिका परिषद बड़वाह द्वारा नगर में निरंतर नवाचार के कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में देव प्रबोधिनी एकादशी के पावन पर्व पर नर्मदा परिक्रमावासियों के लिए दो महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन संपन्न हुआ।

पड़ाली नदी पर निर्मित स्टॉप डेम पुल लोकार्पण तथा नर्मदा परिक्रमावासियों के रुकने हेतु नवीन आश्रय स्थल का भूमिपूजन सुविख्यात संत परम पूज्य अवधूत श्री टाटम्बरी सरकार, राधाकृष्ण मंदिर के महंत पूज्य श्री सुंदर भारती जी, संत श्री त्यागी जी महाराज, लोकप्रिय विधायक सचिन बिरला, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सोनल विजय महाजन के करकमलों से हुआ।

इस अवसर पर संतजनों ने सभी को आशीर्वचन दिए। विधायक सचिन बिरला ने कहा कि पुल एवं आश्रय स्थल के निर्माण से नर्मदा परिक्रमावासियों को अत्यंत सुविधा होगी। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए नगर पालिका परिषद को शुभकामनाएं दीं।

नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि संतजनों की पावन उपस्थिति में इस पुल का नाम ‘रामसेतु’ रखा गया है। पूर्व में नर्मदा परिक्रमावासियों को गंदे पानी से होकर पड़ाली नदी पार करनी पड़ती थी। इस नवीन पुल का निर्माण अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत 76 लाख रुपये की लागत से किया गया है।

उन्होंने बताया कि परिक्रमावासियों के ठहरने हेतु कोई उचित व्यवस्था नहीं थी। परिषद के सभी पार्षदों की सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर 84 लाख रुपये की लागत से सुव्यवस्थित आश्रय स्थल का निर्माण किया जाएगा, जो 4 माह में पूर्ण होगा।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र सुराणा पार्षदगण गणेश पटेल, श्रीमती ज्योति विजय सोनी, श्रीमती रजनी भंडारी, अनिल कानूनगो, कृष्ण पाल सिंह तोमर, बद्रीलाल पटेल, एल्डरमैन महिम ठाकुर, संजय जैन, अभिषेक जैन, विक्रांत कोठारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लादूराम साहू, सुरेंद्र पंड्या, अनोकचंद मंडलोई, महेश गुर्जर, नगर पालिका सीएमओ कुलदीप किंशुक, इंजीनियर करण अलावा, नागेश्वर दत्त पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
📲Get App