🔥 TRENDING Jalandhar Ophthalmologist Takes on Env... Punjab High Court Extends Stay on Moha... अररिया, 27 अक्टूबर 2026 Madhya Pradesh: Mother of Union Minist... उत्तर प्रदेश में मिठाई दुकानों पर छापे... जैथरा में करवाचौथ की धूम, निर्जला व्रत...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बड़ौद में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् ने आयोजित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का शक्ति संचय प्रशिक्षण

✍️ Reporter: Govardhan 🗓 30 Oct 2026, 09:34 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विकास खंड बड़ौद के अंतर्गत नवांकुर संस्था टोंकड़ा द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के लिए शक्ति संचय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक विकास और संगठनात्मक क्षमता पर विशेष ध्यान दिया गया।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद्, विकास खंड बड़ौद के अंतर्गत सेक्टर क्रमांक 01 बड़ौद की नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति टोंकड़ा द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के लिए शक्ति संचय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 29 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव और सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की। इस प्रशिक्षण के माध्यम से सामाजिक विकास, संगठनात्मक क्षमता और समितियों के प्रभावी संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके पश्चात अतिथियों ने अपने उद्बोधन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की भूमिका, सामाजिक सहभागिता तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरण के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण का प्रथम सत्र ब्लॉक समन्वयक श्री मदनलाल मालवीय द्वारा संचालित किया गया, जिनके ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् का परिचय, उद्देश्य और कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि ग्राम स्तर पर समितियों के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है और प्रस्फुटन समितियां ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

द्वितीय सत्र में श्री अंकित जी गर्ग ने शासन की समाज हितेषी योजनाओं और नशामुक्ति पर प्रशिक्षण दिया, जिसमें मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। तृतीय सत्र में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री रामनारायण जी देवड़ा ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद्, सामाजिक समरसता एवं ग्रामीण विकास के विषय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था टोंकड़ा के अध्यक्ष श्री प्रभुलाल जी, सचिव मदन सिंह, सदस्य अभिषेक लववंशी, प्रकाश लववंशी, निर्मल सिंह भानेज, मदनदास बैरागी और कृष्णपाल सिंह राजपुत सहित नगर विकास प्रस्फुटन समिति बड़ौद, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बिनायगा, किशनकोट, महुड़िया और झलारा के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन व गीत जोतपूरी गोस्वामी ने किया, जबकि आभार व्यक्त करने का कार्य नवांकुर संस्था टोंकड़ा के कार्यक्रम समन्वयक हरिओम लववंशी ने किया। परामर्शदाता राजेन्द्रसिंह लववंशी और अन्य समिति सदस्यों ने भी इस अवसर पर उपस्थिति दर्ज कराई। शाम 5:00 बजे तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन प्रमाण पत्र वितरण, आभार प्रदर्शन एवं सामुहिक भोजन के साथ हुआ, जिसमें सभी समितियों के सदस्य, नगरवासी व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
📲Get App