Local
बड़ोरा मंडी का निरीक्षण कर कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सोमवार को बड़ोरा कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और तुलाई का निर्धारित शुल्क ही लिया जाए।
बड़ोरा कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण करते हुए कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने मंडी में किसानों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मंडी में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
नीलामी एवं तुलाई व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिया कि किसानों की उपज की नीलामी और तुलाई समय पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों से केवल तुलाई का निर्धारित शुल्क ही लिया जाए और यदि अधिक राशि लेने की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा, मंडी प्रशासन को निर्देश दिया गया कि तुलाई के शुल्क की जानकारी और संपर्क नंबर प्रमुख स्थानों पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाएं, ताकि किसान अपनी शिकायतें तत्काल दर्ज करा सकें।
मंडी परिसर में वाहनों की व्यवस्था को लेकर भी कलेक्टर ने जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि अनावश्यक रूप से उपज डंप करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए और पार्किंग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे मंडी परिसर और आसपास के मार्गों पर यातायात बाधित न हो। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।
मंडी में व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, पुलिस एवं मंडी प्रशासन को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारियों को नियमित रूप से मंडी का निरीक्षण करके किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना होगा। इस अवसर पर एसडीएम बैतूल डॉ. अभिजीत सिंह, एसडीओपी सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम, मंडी सचिव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।