बाड़मेर में RLP की ट्रैक्टर रैली से हड़कंप, 200 ट्रैक्टर लेकर कलेक्ट्रेट घेराव को निकले किसान
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
बाड़मेर के गुड़ामालानी में कल RLP के बैनर तले किसानों ने 200 ट्रैक्टरों के साथ कलेक्ट्रेट घेराव की कोशिश की, पुलिस ने 4 जगह रोका, मांगें - फसल बीमा और अनुदान।
बाड़मेर: बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी में शनिवार को किसान आक्रोश रैली के दौरान हंगामा हो गया। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के बैनर तले सैकड़ों किसान करीब 200 ट्रैक्टरों के काफिले के साथ बाड़मेर कलेक्ट्रेट के घेराव के लिए निकले।
किसानों की मुख्य मांगें खरीफ फसल 2022-23 का लंबित आदान-अनुदान, फसल बीमा क्लेम का तुरंत भुगतान, किसान विज्ञान केंद्र की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराना और जंगली सुअरों से फसल सुरक्षा है।
पुलिस-प्रशासन ने काफिले को गुड़ामालानी से लेकर धोरीमन्ना तक चार जगह रोका। इससे नाराज किसानों ने बैरिकेड उठाकर फेंक दिए और बाड़मेर-बीकानेर मेगा हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर एडीएम राजेन्द्र सिंह चांदावत और एएसपी नितेश आर्य ने पहुंचकर 4 घंटे तक वार्ता की। वार्ता के बाद किसानों ने फिलहाल कूच स्थगित कर दिया और 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है।
RLP नेता थानसिंह डोली ने कहा कि यह किसानों की एकजुटता का प्रतीक है और मांगें पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा।
दूसरी ओर धोरीमन्ना थाना क्षेत्र में NH-68 पर RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की रैली में शामिल होने जा रहे समर्थकों की स्कॉर्पियो की सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई, जिसमें 3 लोगों की मौत और 6 घायल हो गए।