Local
बिड़ला में मनोहरपुर रास्ते पर लगी भीषण आग, सरपंच प्रतिनिधि की तत्परता से बचा लाखों का चारा
Watch on:
📘 Facebook
बिड़ला में मनोहरपुर रास्ते पर लगी भीषण आग, सरपंच प्रतिनिधि की तत्परता से बचा लाखों का चारा
बिड़ला में मनोहरपुर रास्ते पर लगी भीषण आग, सरपंच प्रतिनिधि की तत्परता से बचा लाखों का चारा
गणेश प्रसाद प्रजापत (बिड़ला)- सरवाड़ के निकटवर्ती ग्राम बिड़ला में मनोहरपुर रास्ते पर शंकर जी प्रजापत के खेत के पास रखे चारे में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि सीताराम गुर्जर ने तत्परता दिखाते हुए दमकल विभाग एवं सरवाड़ पुलिस को तुरंत सूचना दी। सूचना के महज 30 मिनट के भीतर दमकल वाहन पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गया। इस दौरान बिड़ला गांव के ग्रामीणों ने भी एकजुट होकर आग बुझाने में पूरा सहयोग किया।
सरपंच प्रतिनिधि की सूझबूझ, समय पर प्रशासन को सूचना देने और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों से लाखों रुपये का चारा जलने से बच गया। समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा आर्थिक नुकसान होने से टल गया। ग्रामीणों ने इस तत्परता और आपसी सहयोग की सराहना की।