🔥 TRENDING उमरीत राजकीय भूकंपाचे संकेत; भीम आर्मी... ବାଲେଶ୍ୱରର ଭୋଗରାଇ ବ୍ଲକରେ ସାଂସଦଙ୍କ ଉଦଘାଟ... AR Rahman Reveals 8-Month Payment Dela... Vivek Oberoi: Ramayana's worth lies in... Historic Gurdwara Sri Khara Sahib Reop... Mamoni Raisom Goswami: Remembering the...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बड़गांव बाईपास पर शव रखकर चक्काजाम, वन विभाग पर प्रताड़ना और मौत के गंभीर आरोप

✍️ Reporter: Manmohan 🗓 29 Nov 2026, 03:30 PM 👁 41
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कटनी। जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव बाईपास पर रविवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई, जब 35 वर्षीय फुकली प्रसाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और कटनी-दमोह मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक फुकली प्रसाद ग्राम गंगानगर, बड़गांव का निवासी था। हाल ही में रीठी वन परिक्षेत्र के ग्राम बरजी में जंगली सूअर के शिकार का मामला सामने आया था। इस मामले में वन विभाग की टीम ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों से जुड़े संपर्कों और कॉल डिटेल के आधार पर वन विभाग की टीम ने फुकली प्रसाद को भी पूछताछ के लिए पकड़ा था।

मृतक के परिजनों ने वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूछताछ के दौरान फुकली प्रसाद के साथ कथित रूप से मारपीट की गई और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। परिजनों का आरोप है कि इसी प्रताड़ना और भय के चलते उसकी मौत हुई।

युवक की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने शव को बड़गांव बाईपास पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई। साथ ही वन विभाग के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की।

चक्काजाम के कारण कटनी-दमोह मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों, यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि फुकली प्रसाद की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वन विभाग पर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है? मामले की निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

📍 रीठी, जिला कटनी (मध्यप्रदेश)

संवाददाता: मनमोहन कुशवाहा
NEED 24 NEWS
📲Get App