🔥 TRENDING Cyclone Arnab Threat: IMD Predicts Bay... ED Conducts Searches at 15 Locations i... Andhra Pradesh SEC extends nomination... इंदौर में PCPNDT अधिनियम उल्लंघन पर न्... Andhra Pradesh Chief Secretary G. Sai... Punjab CM Mann rebuts Amit Shah, says...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बड़ेगौरी में धारदार चाकू लेकर घूम रहे 3 युवक पकड़े गए, 3 चाकू और स्कूटी जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिगों पर कार्रवाई!

✍️ Reporter: Devendra Kumar Poya 🗓 23 Oct 2026, 06:03 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर में खुलेआम धारदार हथियार लेकर घूमने वालों पर पुलिस का शिकंजा! चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेगौरी में लोगों को धमकाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को पकड़ा। इनके कब्जे से तीन धारदार चाकू और एक स्कूटी जब्त की गई है।

पुलिस के मुताबिक, 22 अक्टूबर को पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना पर चारामा पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा। मामले में 19 वर्षीय भूपेन्द्र उर्फ सूरज कवाची को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो नाबालिगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है।

देवेंद्र कुमार रिपोर्टर, नीड न्यूज़ 24 प्रेस।
📲Get App