🔥 TRENDING सिकती विधानसभा क्षेत्र के हपुंसी गाँव... পুরুলিয়া জেলার বঙ্গভুক্তি দিবস উদযাপন... सिकटी में अखिल भारतीय कैवर्त के जिलाध्... Outlook Traveller Unveils ‘The Rural D... Arunachal Pradesh Sees Shutdown in Thr... Darbar Show Arrives in Jammu Today wit...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बड़ेगौरी में तेज रफ्तार कार का हादसा, मकान की दीवार से टकराई गाड़ी

✍️ Reporter: Devendra Kumar Poya 🗓 02 Nov 2026, 07:06 AM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर/चारामा। बड़ेगौरी गांव की टर्निंग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर परिहार सर के मकान की दीवार से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दीवार को भी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के मुताबिक, कार क्रमांक CG 04 QD 0928 कांटागांव से बड़ेगौरी होते हुए चारामा की ओर जा रही थी। इसी दौरान मोड़ पर चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार दीवार से जा टकराई।

चालक के नशे में होने की बात सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राहत की बात यह रही कि कार में सवार चालक और एक अन्य युवक को एयरबैग खुलने से गंभीर चोट नहीं आई।
📲Get App