🔥 ट्रेंडिंग रतनपुर पुलिस ने कानून तोड़ने वालों के... बिलासपुर पुलिस ने बदमाशों पर ताबड़तोड़... बिलासपुर में पुष्पा भाऊ का प्रवेश मंगल... हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखु ने चंबा में... हिमाचल ने बीबीएमबी बिजली शेयर मुकदमे म... अर्टी ड्रग्स के बड्डी प्लांट पर यूएस F...
07 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

🚨 बड़ी खबर | नोएडा से कर्मचारियों के शोषण का गंभीर मामला! उत्तर प्रदेश के नोएडा, बैरंगपुर स्थित Delhivery कंपनी में कर्मचारियों की सैलरी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं

✍️ रिपोर्टर: Kanhaiya kushwah 🗓 07 नव. 2026, 12:51 AM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
🚨 बड़ी खबर | नोएडा से कर्मचारियों के शोषण का गंभीर मामला!

उत्तर प्रदेश के नोएडा, बैरंगपुर स्थित Delhivery कंपनी में कर्मचारियों की सैलरी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कर्मचारी का आरोप है कि वेंडर और HR की ओर से उसकी 7 दिनों की मेहनत की कमाई रोक ली गई है। जब कर्मचारी ने HR से अपनी सैलरी मांगी तो उसे कथित तौर पर कहा गया कि नोटिस पीरियड पूरा नहीं करने पर सैलरी नहीं मिलेगी।

हैरानी की बात यह है कि जब कर्मचारी ने अपनी पे-स्लिप मांगी तो वेंडर ने कहा कि उसके पास पे-स्लिप नहीं है। कर्मचारी ने यह भी पूछा कि आखिर किस बात के पैसे काटे गए हैं, लेकिन उसे कटौती का कोई स्पष्ट हिसाब नहीं दिया गया।

आरोप है कि जब कर्मचारी ने अपनी मेहनत की कमाई मांगी तो वेंडर ने जवाब दिया — "जो करना है सो कर लेना!"

कर्मचारी का दावा है कि इस पूरे मामले का वीडियो प्रूफ भी उसके पास मौजूद है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कर्मचारियों की मेहनत की कमाई का हिसाब मांगना भी गलत है? आखिर 7 दिनों की सैलरी क्यों रोकी गई और पे-स्लिप क्यों नहीं दी जा रही?

प्रशासन और श्रम विभाग से मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर कर्मचारियों को न्याय दिलाया जाए।

📢 मेहनत करने वाले कर्मचारियों को उनका हक मिलना चाहिए!
📲Get App