🔥 TRENDING રાજકોટ ના રેસકોર્સ ગ્રાઉંડ ખાતે આયોજિત... Delhi records lowest September average... Himachal households spend more on trav... ED conducts raids in Tricity over alle... Haryana Aims to Lead Next Phase of Aut... Amit Shah to Chair Delhi Talks on Maha...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बड़ी कार्रवाई: खरगोन पुलिस ने उखाड़ा नशे का साम्राज्य; पहाड़ों के बीच हो रही 3 करोड़ की अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़

✍️ Reporter: Rajkumar Kaithwas 🗓 29 Sep 2026, 09:26 PM 👁 28
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ड्रोन कैमरों से बिछाया जाल, 75 जवानों ने दी दबिश यह पूरी कार्रवाई इतनी आसान नहीं थी। आरोपी 'नो मोबाइल नेटवर्क जोन' (शैडो एरिया) का फायदा उठाकर नदी-नालों और पहाड़ों के बीच छिपकर गां

मध्य प्रदेश के खरगोन जिला अंतर्गत चैनपुर थाना पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने दुर्गम पहाड़ी और जंगलों के बीच चल रही अवैध गांजे की खेती पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए करीब 60 क्विंटल (15,191 पौधे) गांजा जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस काले कारोबार की अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये आंकी गई है।
ड्रोन कैमरों से बिछाया जाल, 75 जवानों ने दी दबिश
यह पूरी कार्रवाई इतनी आसान नहीं थी। आरोपी 'नो मोबाइल नेटवर्क जोन' (शैडो एरिया) का फायदा उठाकर नदी-नालों और पहाड़ों के बीच छिपकर गांजे की खेती कर रहे थे। खरगोन एसपी डॉ. रविन्द्र वर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और एसडीओपी भीकनगांव के नेतृत्व में 75 पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस ने सबसे पहले ड्रोन कैमरों को हवा में उड़ाकर जंगलों के बीच छिपे इन खेतों की सटीक लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद भारी पुलिस बल ने दो अलग-अलग गांवों में एक साथ धावा बोल दिया:

चार आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

खरगोन पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. रविन्द्र वर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस कार्रवाई में पुलिस बल को घंटों तक खेतों में मशक्कत कर गांजे के पौधों को जड़ से उखाड़कर जप्त किए। पुलिस ने मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर चार मुख्य आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
चैनपुर और भीकनगांव पुलिस की इस मुस्तैदी ने क्षेत्र में सक्रिय ड्रग माफियाओं की कमर तोड़ कर रख दी है। पुलिस की इस सफलता की पूरे महकमे और आम जनता में सराहना हो रही है।
📲Get App