🔥 TRENDING ग्वालियर पुलिस ने स्पा सेंटरों में की... మంచిర్యాల: యాక్సిడెంట్.. పెరిగిన మృతుల... ಜೇಸಿಐ ಸುಳ್ಯ ಪಯಸ್ವಿನಿಯ ಅಶೋಕ್ ಚೂಂತಾರುರವರ... అందరి సహకారంతో ఉత్సవాలు విజయవంతం: లచ్చ... India Moves Ahead on Sixth-Generation... Manipur Police Detain KYKL Cadre and S...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बोधगया में देर रात महाबोधि मंदिर पहुंची संसदीय स्थायी समिति ने सभी का स्वागत किया
Religion

बोधगया में देर रात महाबोधि मंदिर पहुंची संसदीय स्थायी समिति ने सभी का स्वागत किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 25 Aug 2026, 09:52 AM 👁 57
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर पहुंची संसदीय स्थायी समितिजहां डी एम शशांक शुभंकर

बोधगया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बोधगया मे देर रात महाबोधि मंदिर पहुंची संसदीय स्थायी समिति, जहां डीएम शशांक शुभंकर ने किया सभी का स्वागत.



गया और बोधगया के अध्ययन भ्रमण पर पहुंची संसदीय स्थायी समिति के सदस्यों ने विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर का दर्शन किया। समिति के सदस्यों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन के साथ पवित्र बोधि वृक्ष का भी अवलोकन किया। इसके बाद बोधगया के आईटीसी होटल में समिति के सम्मान में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां बिहार की लोक कला और संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।




संसदीय स्थायी समिति, परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति के प्रस्तावित गया अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के तहत समिति के सभापति संजय कुमार झा समेत सांसदों और सदस्यों ने बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर का दर्शन किया। मंदिर परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन के साथ सदस्यों ने पवित्र बोधि वृक्ष का अवलोकन किया।



इस दौरान समिति के सदस्यों को बोधगया की ऐतिहासिक, धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत के बारे में जानकारी दी गई। सदस्यों ने भगवान बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति स्थल, महाबोधि मंदिर की महत्ता और बोधगया की वैश्विक बौद्ध विरासत के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।



इस अवसर पर गया के जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने समिति के सभापति, सांसदों और सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने अतिथियों को भगवान बुद्ध की प्रतिमा और स्मृति-चिह्न भेंट किया।



महाबोधि मंदिर दर्शन के बाद आईटीसी होटल, बोधगया में समिति के सदस्यों और अतिथियों के सम्मान में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिहार गौरव गान के साथ बिहार की लोक परंपरा, कला, संस्कृति और विरासत पर आधारित कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।



कलाकारों की प्रस्तुतियों में बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति और विविध परंपराओं की झलक देखने को मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रम को संसदीय स्थायी समिति के सदस्यों और अतिथियों ने खूब सराहा और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
📲Get App