🔥 TRENDING પ્રનગર પોલીસ એક્શનમાં: વાહન ચેકિંગ દરમ... पावसाअभावी सोयाबीन पीक करपले; शेतकऱ्या... पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: अवैध श... American YouTuber MrBeast Praises Rama... Ramayana Film with Ranbir Kapoor, Sai... Ground Collapse at CCL's Lancaster Hos...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बदलते बिहार की तस्वीर: पालीगंज SDM ने खेल मैदानों और पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, बुनियादी सुधार के दिए निर्देश
Local

बदलते बिहार की तस्वीर: पालीगंज SDM ने खेल मैदानों और पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, बुनियादी सुधार के दिए निर्देश

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 12 Sep 2026, 10:28 PM 👁 91
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छात्राओं की पढ़ाई के प्रति जागरूकता देख गद्गद हुए अधिकारी, खेल विभाग को भेजी जा रही मरम्मति की रिपोर्ट

पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) चंदन कुमार क्षेत्र के विकास और बुनियादी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में SDM ने स्थानीय खेल मैदानों की स्थिति का जायजा लिया और दुल्हन बाजार प्रखंड के एक पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान SDM चंदन कुमार सबसे पहले पालीगंज के ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंचे। इस दौरान मैदान में बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी अभ्यास करते हुए मिले। निरीक्षण में पाया गया कि मैदान की चाहरदीवारी कई जगहों से टूटी हुई है। इसके साथ ही मैदान परिसर में बने भवन और शौचालय को भी तत्काल मरम्मति की आवश्यकता है। खिलाड़ियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, SDM ने जिला पदाधिकारी के माध्यम से संबंधित विभाग को सुधार हेतु एक विस्तृत प्रतिवेदन भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गांधी मैदान के बाद, SDM चंदन कुमार ने दुल्हन बाजार प्रखंड के लालाभरसारा पंचायत स्थित खेल मैदान का भौतिक निरीक्षण किया। यहाँ खेल मैदान को दो तरफ से चाहरदिवारी निर्माण और मुख्य भवन की मरम्मति की सख्त जरूरत पाई गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंचल अधिकारी (CO) से मैदान की आधिकारिक नापी रिपोर्ट प्राप्त होते ही, जिला पदाधिकारी के माध्यम से खेल विभाग को जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव भेज दिया जाएगा।

अपने दौरे के अंतिम चरण में, SDM ने दुल्हन बाजार प्रखंड के ही लालाभरसारा में स्थित एक सार्वजनिक पुस्तकालय का भ्रमण किया। पुस्तकालय का नजारा बेहद उत्साहजनक था, जहाँ बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित होकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटी हुई थीं। छात्राओं के इस समर्पण को देखकर SDM ने उनकी सराहना की और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों में शिक्षा के प्रति यह बढ़ती जागरूकता वास्तव में 'बदलते बिहार' की एक बेहद खूबसूरत और सकारात्मक तस्वीर को परिलक्षित करती है।
📲Get App