🔥 ट्रेंडिंग त्रिपुरा के कल्याणपुर बाजार के बड़े पु... बिजली महादेव में जंगल की आग एक दिन में... जैलेर 2 का डिजिटल संस्करण 30 मिनट लंबा... चंद्रपूर जिल्हा न्यायालयाला बॉम्बने उड... ट्रिपुरा पुलिस ने चुनाव से पहले दो हथि... बेटी के विवाद में मारपीट से हुई मौत के...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
यात्रा

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: ईंटों से लदे ट्रक में लगी आग, एक चालक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 05 नव. 2026, 04:33 AM 👁 26
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चालक को झपकी आने की आशंका, दोनों लेन के बीच फंसा ट्रक आग की चपेट में आया।

जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह करीब 5 बजे एक भीषण हादसा हो गया। एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 209 पर RHS (औरैया से इटावा की दिशा) में ईंटों से लदा एक ट्रक दोनों लेन के बीच बने गैप में फंस गया। हादसे के बाद ट्रक में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। रेस्क्यू अभियान में एक्सप्रेस-वे की टीम, जालौन पुलिस और स्थानीय फायर सर्विस की टीम जुटी रही। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। एक चालक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक चालक को संभवतः झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। ट्रक दोनों लेन के बीच के गैप में फंसकर आग की चपेट में आ गया। अब तक मलबे से एक चालक का शव बरामद किया जा चुका है। वहीं, दूसरे चालक के फंसे होने की आशंका है। ट्रक पूरी तरह लोडेड होने के कारण मलबा हटाने में कठिनाई आ रही है। एसपी ने बताया कि बचाव दल लगातार मलबा हटाने में जुटा है। जल्द ही शेष मलबा हटाकर स्थिति स्पष्ट की जा सकेगी। फिलहाल पुलिस और संबंधित टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं।
📲Get App