🔥 TRENDING Choreographer Bosco Martis Reflects on... Union Cabinet Endorses VISTAR Scheme t... South India braces for another rainy d... Sharvari Shines in Yellow in Sooraj Ba... Julian Nagelsmann Poised for Manageria... Texas Republican Faces Backlash Over A...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: ईंटों से लदे ट्रक में लगी आग, एक चालक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 05 Nov 2026, 04:33 AM 👁 15
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चालक को झपकी आने की आशंका, दोनों लेन के बीच फंसा ट्रक आग की चपेट में आया।

जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह करीब 5 बजे एक भीषण हादसा हो गया। एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 209 पर RHS (औरैया से इटावा की दिशा) में ईंटों से लदा एक ट्रक दोनों लेन के बीच बने गैप में फंस गया। हादसे के बाद ट्रक में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। रेस्क्यू अभियान में एक्सप्रेस-वे की टीम, जालौन पुलिस और स्थानीय फायर सर्विस की टीम जुटी रही। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। एक चालक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक चालक को संभवतः झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। ट्रक दोनों लेन के बीच के गैप में फंसकर आग की चपेट में आ गया। अब तक मलबे से एक चालक का शव बरामद किया जा चुका है। वहीं, दूसरे चालक के फंसे होने की आशंका है। ट्रक पूरी तरह लोडेड होने के कारण मलबा हटाने में कठिनाई आ रही है। एसपी ने बताया कि बचाव दल लगातार मलबा हटाने में जुटा है। जल्द ही शेष मलबा हटाकर स्थिति स्पष्ट की जा सकेगी। फिलहाल पुलिस और संबंधित टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं।
📲Get App