🔥 ट्रेंडिंग ગાંધીનગરમાં સૌરાષ્ટ્ર કડવા પટેલ સમાજના... श्राद्ध पक्ष समाप्त, पंजाबी दर्जी की द... दुर्गा पूजा से पहले नवादा में पुलिस की... ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਸ... સાબરકાંઠા જિલ્લા મધ્યસ્થ સહકારી બેંકમા... तमिलनाडु के सीएम विजय का कणाकादुर्गा म...
12 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

बूंदी जिला चिकित्सालय में गंभीर स्वच्छता संकट: मरीजों और परिजनों का हाल बेहाल

✍️ रिपोर्टर: Moinuddin 🗓 12 अक्टू. 2026, 10:35 PM 👁 25
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजस्थान यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव समीर पठान ने बूंदी जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में व्याप्त गंभीर गंदगी और कुप्रबंधन पर चिंता व्यक्त की है। मरीजों को इलाज के लिए घंटों संघर्ष करना पड़ रहा है।

बूंदी जिला चिकित्सालय इन दिनों गंभीर स्वच्छता संकट और कुप्रबंधन की चपेट में है, जिससे वहां इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों का हाल बेहाल है। राजस्थान यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव समीर पठान (मोइनुद्दीन) ने अस्पताल की इस बदतर हालत पर गहरा दुख और रोष व्यक्त किया है।

समीर पठान ने बीती रात और आज सुबह अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जहां वार्डों और परिसरों में चारों तरफ भीषण गंदगी और कचरा फैला हुआ पाया गया। अस्पताल की हवा और माहौल इतना दूषित और बदबूदार है कि मरीज वहां पांच मिनट भी चैन से खड़े नहीं हो पा रहे हैं और उन्हें सांस लेने तक में भारी परेशानी हो रही है।

साफ-सफाई के अभाव और भारी भीड़ के कारण मरीजों को पर्ची (टिकट) बनवाने के लिए भी घंटों संघर्ष करना पड़ रहा है, जिससे लंबी कतारों में खड़े लोग बेहाल हैं। बदइंतजामी के इस आलम में मरीजों को बैठने या खड़े होने तक की उचित जगह नहीं मिल पा रही है, जिससे स्वास्थ्य लाभ के लिए आने वाले लोग और अधिक बीमार पड़ रहे हैं।

जिला महासचिव समीर पठान ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अस्पताल की सफाई व्यवस्था और चिकित्सीय सेवाओं में सुधार नहीं किया गया, तो यूथ कांग्रेस आंदोलन करेगी।
📲Get App