🔥 TRENDING சிறந்த வியாபாரிகள் விருது வழங்க வேண்டு... India, Canada Reach Fifth Negotiation... Sanjay Gupta Questions Smoking in Film... Nor'easter Hits US Northeast, Floods H... October 2026: Rare Planetary Conjuncti... Singh Ji: Life Dedicated to Humanity,...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बेटियों से राखी बंधवाकर मुख्यमंत्री योगी ने दिया स्नेह और सुरक्षा का संदेश
Local

बेटियों से राखी बंधवाकर मुख्यमंत्री योगी ने दिया स्नेह और सुरक्षा का संदेश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 28 Aug 2026, 06:42 PM 👁 62
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री ने बेटियों से किया आत्मीय संवाद, उपहार भेंट कर दीं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘स्नेहबंधन कार्यक्रम’ में विभिन्न जनपदों से आई बेटियों से राखी बंधवाई। मुख्यमंत्री ने बेटियों को उपहार भेंट कर उन्हें स्नेहाशीष दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेटियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी इच्छाओं, सपनों और भावनाओं को जाना। उन्होंने बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। मुख्यमंत्री ने बेटियों के साथ बिताए इन आत्मीय पलों को सेल्फी लेकर कैमरे में भी संजोया। इस दौरान कार्यक्रम का माहौल स्नेह और अपनत्व से भर गया। रक्षाबंधन का यह आयोजन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते में स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का सुंदर प्रतीक बना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बेटियों के प्रति यह आत्मीय भाव कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
📲Get App