Religion
बेतिया नगर निगम प्रशासन ने शहरी क्षेत्र के छठ घाटों कि सफाई अभियान किया तेज
बेतिया नगर निगम प्रशासन ने शहरी क्षेत्र के सभी छठ घाटों कि साफ सफाई का अभियान तेज कर दिया है । महापौर ने प्रत्येक छठ घाटों कि सफाई युद्ध स्तर पर किया जा रहा है
बेतिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
बेतिया महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर नगर निगम प्रशासन ने शहरी क्षेत्र के सभी छठ घाटों की साफ-सफाई का अभियान तेज कर दिया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि प्रत्येक छठ घाट की सफाई युद्धस्तर पर कराई जा रही है। महापर्व में अब कम समय शेष रहने के कारण सघन शहरी क्षेत्र के बड़े और प्रमुख छठ घाटों पर कई शिफ्ट में सफाई एवं अन्य जरूरी कार्य कराए जा रहे हैं।
महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि घाटों को पूरी तरह गंदगी मुक्त बनाने के लिए मिनी पोकलेन मशीन की भी मदद ली जा रही है। वहीं, छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की विशेष सफाई के साथ उन्हें मोटरेबल बनाया जा रहा है, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
इसी क्रम में दुर्गाबाग छठ घाट पर चल रहे कार्यों का मंगलवार को निरीक्षण करने पहुंचीं महापौर ने घाट परिसर एवं आसपास की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि नगर निगम के बिजली कर्मियों द्वारा स्ट्रीट लाइटों के फॉल्ट दूर करने के साथ रोशनी व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है।
महापौर ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए बिजली के प्रत्येक पोल की अर्थिंग व्यवस्था की भी जांच कराने का निर्देश दिया है। उनका कहना है कि छठ के दिन घाटों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर विद्युत सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए। छोटी-सी असावधानी भी बड़े खतरे का कारण बन सकती है। इसलिए नगर निगम का प्रयास है कि स्वच्छता, सुगम आवागमन और सुरक्षित रोशनी व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं को छठ पूजा के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए। दुर्गाबाग़ छठ घाट के पहुंच पथ को मोटरेबल बनाया जा रहा है।
बाइट गरिमा देवी सिकारिया, महापौर नगर निगम बेतिया