🔥 TRENDING સુરતના માંડવી તાલુકાના અરેઠ ગામમાં ખોટ... उज्जैन में सड़क दुर्घटना सहायता हेतु ज... કડોદરા GIDC પોલીસે દિવાળીમાં સુરક્ષા મ... शिवपुरी पुलिस ने शहीदों को श्रद्धांजलि... Bhubaneswar Hotel Fire: 4 Injured in S... Former MP K. Annamalai Slams BJP Over...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बेतिया में पुलिस जिप्सी और कार की आमने-सामने टक्कर, दारोगा समेत 7 लोग घायल

✍️ Reporter: Deepak Kumar 🗓 22 Oct 2026, 10:36 PM 👁 67
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में चनपटिया-बेतिया मुख्य सड़क पर मुसहरी के पास गुरुवार शाम पुलिस जिप्सी और एक कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में चार पुलिसकर्मियों समेत कुल सात लोगों के घायल होने की खबर है।

बेतिया, बिहार। पश्चिम चंपारण जिले में चनपटिया-बेतिया मुख्य सड़क पर मुसहरी के पास गुरुवार शाम पुलिस जिप्सी और एक कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार पुलिसकर्मियों समेत कुल सात लोगों के घायल होने की खबर है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में सहोदरा थाना की एसआई प्रतिमा दुबे, जयप्रकाश सिंह, भुवनेश्वर प्रसाद यादव और अर्पण कुमारी घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में सवार पति-पत्नी और एक बच्चा भी हादसे में घायल हुआ है।

हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए सभी घायलों को जीएमसीएच, बेतिया रेफर किए जाने की जानकारी दी गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस जिप्सी और कार के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
📲Get App