🔥 TRENDING BJP Dominates Uttar Pradesh MLC Polls,... Sikkim Launches Siri Ghee and Yak Chur... Sikkim Banks Roll Out Financial Inclus... રીક્ષા ભાડામાં વધારો: પ્રથમ 1.2 કિ.મી... Renault Duster AWD Tackles North Sikki... Mizoram State Museum Inaugurated in Ai...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

बेतिया में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026का भव्य शुभारंभ

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 28 Oct 2026, 05:52 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेतिया में स्थित बापू सभागार भवन में जिला स्तरीय युवा उत्सव2026का भव्य शुभारंभजिलपदाधिकारी तरनजीत सिंह ने ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

बेतिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बेतिया में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, डीएम ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ
बेतिया। पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित बापू सभागार में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत में डीएम ने उपस्थित कलाकारों और लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से अपने आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
डीएम ने कहा कि युवा उत्सव बिहार सरकार के नशामुक्ति अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान 27 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगा। उत्सव का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को निखारना और उन्हें बेहतर मंच प्रदान करना है।
उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बेतिया के युवाओं में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की क्षमता है। प्रतियोगिता में पांच विधाओं में कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
बाइट: तरनजोत सिंह, जिला पदाधिकारी
📲Get App