🔥 ट्रेंडिंग सोनिया, राहुल, खार्गे स्टालिन से मिलने... अररिया में पुलिस टीम पर हमला, 7 गिरफ्त... बीजेपी ने तमिलनाडु सरकार पर कर्टिक पur... मध्य प्रदेश से 1,000 क्विंटल चावल, 4 क... मध्य प्रदेश पर ठंडी लहर का अलर्ट, तापम... मध्य प्रदेश ने नवी मुंबई में मिली शेर...
29 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

बेतिया में फिट इंडिया 5मूवमेंट के तहत एस एस बी ने निकाली 10 किलोमीटर साइकिल रैली

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 29 नव. 2026, 02:16 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बेतिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
बेतिया में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत एसएसबी ने निकाली 10 किलोमीटर साइकिल रैली
बेतिया में खेल शाखा, बल मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देश पर 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), नरकटियागंज द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कार्यवाहक कमांडेंट गोविंद कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन तथा उप कमांडेंट ज्ञानेन्द्र कुमार के नेतृत्व में हुआ। रैली 44वीं वाहिनी मुख्यालय से शुरू होकर सोफवा, पुराना चौक, मुसरवा, सतवरिया और साठी होते हुए पुनः वाहिनी मुख्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान जवानों ने कुल 10 किलोमीटर की दूरी तय की। अभियान का मुख्य उद्देश्य एसएसबी जवानों को शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं फिट रखना और आम लोगों को भी नियमित साइकिल चलाने के प्रति जागरूक करना था। वहीं, वाहिनी की विभिन्न सीमा चौकियों पर ग्रामीण युवाओं ने भी साइकिल रैली में भाग लेकर फिट रहने का संदेश दिया।
📲Get App