🔥 ट्रेंडिंग 🛑All bank open 🛑 பள்ளி காலாண்டு விடுமுறை. बीरम में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या मिथुन राशि का आज का राशिफल: तेज़ कार्य... एलपीयू में छात्र बवाल: रेप अफवाह पर प्... एसओजी अधिकारी की गिरफ्तारी से फरवरी के...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बेतिया जिला के नगर थाना क्षेत्र में रुपए गीनने कि सुचना पर छापेमारी
वायरल

बेतिया जिला के नगर थाना क्षेत्र में रुपए गीनने कि सुचना पर छापेमारी

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 20 सित. 2026, 09:12 AM 👁 82
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेतिया जिला नगर थाना क्षेत्र में एक घर में रात में कैश गिनने कि सुचना पर छापेमारी

बेतिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बेतिया में घर में रात तक कैश गिनने की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, जांच में सीएसपी संचालक निकला व्यक्ति
बेतिया नगर थाना क्षेत्र के सुप्रिया रोड में शनिवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर में बड़ी मात्रा में कैश मशीन के जरिए देर रात तक रुपये गिने जाने की सूचना पर पुलिस की टीम पहुंच गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस के साथ क्विक एक्शन टीम और सदर डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस की अचानक कार्रवाई से आसपास के लोगों में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सुप्रिया रोड स्थित एक घर में देर रात तक कैश गिनने का काम चल रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घर में मौजूद व्यक्ति से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने कैश के स्रोत और वहां चल रही गतिविधियों से संबंधित जानकारी हासिल किया।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घर में मौजूद व्यक्ति सीएसपी संचालक है और बैंकिंग से जुड़े कार्य करता है। इसके बाद पुलिस ने उससे सीएसपी संचालन और लेनदेन से संबंधित कई दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। पुलिस टीम ने मौके पर उपलब्ध दस्तावेजों और गतिविधियों के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।

बाइट,अजीत कुमार डीएसपी
📲Get App