🔥 TRENDING Gujarat Police Announces 3,000 Constab... Assam to Pitch Investment Opportunitie... Gujarat to Build Welcome Suites for Ti... Sitharaman Leads 8th Labour & Employme... CEOs Urged to Champion Sustainability... India to Boost EV Charging Funds if Cu...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

बट थाई मगध विपासना सेंटर में कठिन चिवदान समारोह का आयोजन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 20 Nov 2026, 02:30 PM 👁 35
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बट थाई मगध विपासना सेंटर में चीवरदान समारोह का आयोजन विभिन्न देशो के बौद्ध श्रद्धालु हुए शामिल

बोधगया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

वट थाई मगध विपासना सेंटर में कठिन चीवरदान समारोह का आयोजन,
विभिन्न देशों के बौद्ध श्रद्धालु हुए शामिल.

गया जी: अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल बोधगया स्थित वट थाई मगध विपासना सेंटर में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग सत्र का आज समापन हो गया. इसे लेकर कठिन चीवरदान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें विश्व के 10 विभिन्न देशों के बौद्ध श्रद्धालु एवं पर्यटक शामिल हुए.
इस विशेष आयोजन में थाईलैंड, मलेशिया, नेपाल, म्यांमार, जापान सहित लगभग 10 देशों के बौद्ध श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का आयोजन वाट थाई मगध विपासना सेंटर के प्रमुख भंते फ्राबिते बोधिकुन तथा उनके शिष्यों के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में किया गया.
इस मौके पर भंते फ्राबिते बोधिकुन ने कहा कि प्रातःकाल योग सत्र का आयोजन हुआ, इसके पश्चात लोगों के बीच निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया. योग, आयुर्वेद और आध्यात्मिक साधना के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया. वही पांच नए युवाओं ने सांसारिक जीवन का त्याग कर बौद्ध धर्म की दीक्षा ग्रहण करते हुए अपना जीवन भगवान बुद्ध के सिद्धांतों, साधना और मानव सेवा के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया.
वही योगगुरु स्वामी संतोषानंद ने कहा कि कठिन चीवरदान समारोह के दौरान बौद्ध धर्म गुरुओं को चीवर एवं खाद्य सामग्री भेंट की गई है. साथ ही शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बोधिकुन स्कूल के लगभग 350 विद्यार्थियों की उपस्थिति में 50 जरूरतमंद बच्चों को साइकिल वितरित की गईं. इस अवसर पर बच्चों ने सामूहिक रूप से बौद्ध मंत्रों का उच्चारण किया.
उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश केवल किसी एक धर्म या देश तक सीमित नहीं है, बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाता है. सनातन धर्म और बौद्ध दर्शन दोनों ही प्रेम, करुणा, अहिंसा, त्याग और विश्व शांति की शिक्षा देते हैं. आज पूरी दुनिया को आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ आने की आवश्यकता है.
जब सनातन और बौद्ध परंपराओं के लोग एक मंच पर आकर कार्य करेंगे, तभी भारत से संपूर्ण विश्व को शांति, सद्भाव और भाईचारे का सशक्त संदेश जाएगा.

बाइट भंते फ्राबिते बोधिकुन, बौद्ध भिक्षु.

बाइट स्वामी संतोषानंद, योगगुरु.
📲Get App