Crime
बांसवाड़ा: पंचायत चुनाव के मद्देनज़र 2 लाख की अवैध शराब-बीयर जब्त, एक गिरफ्तार
कसारवाड़ी थाना पुलिस ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर एक मकान पर कार्रवाई करते हुए 55 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार किया है।
बांसवाड़ा की कसारवाड़ी थाना पुलिस ने पंचायत चुनावों को देखते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कसारवाड़ी के कटारा फला इलाके में एक मकान में अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर छिपाकर रखी गई है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मकान पर दबिश देकर तलाशी ली।
पुलिस की तलाशी के दौरान मकान से राजस्थान निर्मित शराब की 48 पेटी और मध्यप्रदेश निर्मित बीयर की 7 पेटी बरामद की गई। जब्त की गई शराब और बीयर की कुल अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने मौके से मकान मालिक और आरोपी नारायण पुत्र खिमचंद्र निवासी कटारा, कसारवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच सज्जनगढ़ थानाधिकारी व पुलिस निरीक्षक धनपत सिंह द्वारा की जा रही है।