बांसवाड़ा में मतदान का आंकड़ा 76.56% पहुंचा, चार पंचायत समितियों में शाम 6 बजे तक हुआ मतदान
बांसवाड़ा जिले में पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण में बांसवाड़ा जिले की चार पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। शाम 6 बजे तक जिले में कुल 76.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर ग्रामीणों ने अपने मताधिकार का उपयोग कर गांव की सरकार चुनने में भागीदारी निभाई।
जारी आंकड़ों के अनुसार, घाटोल पंचायत समिति क्षेत्र में सबसे अधिक 77.67 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं छोटी सरवन पंचायत समिति क्षेत्र में 77.60 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
तलवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में शाम 6 बजे तक 76.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके अलावा गनोड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में 73.07 प्रतिशत मतदान हुआ।
चारों पंचायत समिति क्षेत्रों के आंकड़ों के अनुसार, मतदान प्रतिशत में अलग-अलग अंतर देखने को मिला। पंचायती राज चुनाव के तहत मतदाताओं ने अपने क्षेत्र के प्रतिनिधियों के चयन के लिए मतदान किया। अब चुनाव प्रक्रिया के अगले चरण में सभी की नजरें मतगणना और चुनाव परिणामों पर रहेंगी।