बांसवाड़ा कोर्ट परिसर में ACB का छापा: 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते होमगार्ड और कोर्ट रीडर गिरफ्तार
बांसवाड़ा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सोमवार को बांसवाड़ा कोर्ट परिसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीजेएम के ड्राइवर होमगार्ड राहुल चंदेल और सीजेएम कोर्ट के रीडर संदीप नानावटी को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा। इस कार्रवाई को एसीबी के एएसपी रतनसिंह ने अंजाम दिया।
धोखाधड़ी के एक मामले में चंदा प्रजापत को सीजेएम कोर्ट से जमानत मिली थी। जमानत की तस्दीक के बाद, आरोपियों ने चंदा के भाई को जमानत खारिज करवाने का डर दिखाकर एक लाख रुपए की मांग की थी। परिवादी के इनकार करने पर सत्तर हजार रुपए में सौदा तय हुआ, जिसमें से तीस हजार रुपए पहले ही दिए जा चुके थे।
सोमवार को जैसे ही परिवादी शेष चालीस हजार रुपए देने कोर्ट परिसर पहुंचा, एसीबी ने पहले होमगार्ड राहुल चंदेल को पकड़ा। पूछताछ में सीजेएम कोर्ट के रीडर संदीप नानावटी का नाम सामने आने के बाद टीम ने दोनों पर शिकंजा कस दिया।
एसीबी की इस कार्रवाई से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया है।
बाइट - रतन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी