🔥 TRENDING GSLV Launch Halted by Delhi Interventi... Monsoon Withdrawal Advances Across Nor... Heavy Rains Claim 62 Lives in Northern... Delhi Forecasts Light Rain; Uttar Prad... ‘Hanuman Ansh’ Nets ₹17 Lakh on Day 53... Brad Pitt Film 'Heart of the Beast' Ne...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बांसवाड़ा
कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, नगर निकाय चुनाव में प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग का लगाया आरोप
Politics

बांसवाड़ा कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, नगर निकाय चुनाव में प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग का लगाया आरोप

✍️ Reporter: Subhash mehta 🗓 18 Sep 2026, 02:48 PM 👁 55
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नगर निकाय अध्यक्ष और सभापति के आगामी चुनावों को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। हाल ही में जिला कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा और लगाया है कि 21 सितंबर को होने वाले सभापति पद के मतदान से पहले पुलिस प्रशासन और अधिकारी सत्ता के दबाव में काम कर रहे हैं। कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित पार्षदों पर नियम विरुद्ध तरीके से दबाव बनाया जा रहा है, जो पूरी तरह से लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। कांग्रेस ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधियों पर बनाए जा रहे इस दबाव को तुरंत रोका जाए।
इस मुलाकात के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार, विधायक नानालाल निनामा, पूर्व सभापति राजेश टेलर, संगठन महासचिव मनीष एन त्रिवेदी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📲Get App