🔥 TRENDING બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... Two Arrested for Displaying Criminal’s... Analyst Criticizes Taylor Swift’s ‘Cle... Taylor Swift Shines in Black‑Silver Go... Jay‑Z Confesses He Was Immature Before... Karnataka Bars Tamil Nadu Cattle Amid...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बिसवां में जन्माष्टमी की रात घर से लाखों की चोरी
Local

बिसवां में जन्माष्टमी की रात घर से लाखों की चोरी

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 05 Sep 2026, 03:16 PM 👁 44
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ब्राह्मणी टोला में हुई वारदात, CCTV कैमरे में कैद हुआ संदिग्ध चोर; पुलिस जांच में जुटी

बिसवां, सीतापुर। जन्माष्टमी के पर्व पर जहां पूरा क्षेत्र भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में डूबा हुआ था, वहीं बिसवां कस्बे के ब्राह्मणी टोला में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि चोर घर में घुसकर नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गया। सुबह जब परिजनों को चोरी की जानकारी हुई तो घर में सामान बिखरा मिला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
चोरी की वारदात घर के आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक संदिग्ध चोर दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और CCTV फुटेज को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
जन्माष्टमी की रात हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
📲Get App