🔥 TRENDING Priyansh Arya Scores 181 in 68 Balls,... Vir Das Loses Second International Emm... Real Kashmir FC Misses Out at 54th Int... Vijay Sethupathi, Vir Das and Manav Ka... Tasmania Police Officer Shooting: Shoo... Bangladeshi Actor Sohel Khan Dies of H...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बासड़ा रोड के निवासियों ने बेदखली की कार्रवाई पर रोक लगाने की उठाई मांग*

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 24 Nov 2026, 12:57 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*बासड़ा रोड के निवासियों ने बेदखली की कार्रवाई पर रोक लगाने की उठाई मांग*

खैरथल हीरालाल भूरानी

नगर पालिका प्रशासन की कार्यशैली ने एक बार फिर उसकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अतिक्रमण हटाने के नाम पर आखिर नगर पालिका प्रशासन कौन. सा कानून चला रही है। क्या प्रशासन के लिए कानून और नियम अलग.अलग हैंए क्या गरीब और आम आदमी के मकानों. दुकानों पर कार्रवाई करना आसान है और रसूखदार बड़े अतिक्रमणकारियों के सामने प्रशासन के हाथ बंध जाते हैं। किशनगढ़. बास में बासड़ा रोड़ के निवासियों को जारी अतिक्रमण नोटिसों ने ऐसे ही कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ; डीएलएसएद्ध के सचिव अजीत कुड़ी ने 18 जुलाई 2026 को नगर पालिका को पत्र लिखकर गंज रोड जोहड़ और किले की खाई से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने कथित तौर पर इसी पत्र को आधार बनाकर बासड़ा रोड के निवासियों और दुकानदारों को नोटिस थमा दिए। अब सवाल यह है कि जब जिस पत्र में बासड़ा रोड का नाम तक नहीं हैए तो फिर वहां के लोगों को अतिक्रमणकारी बनाने की इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई गई। डीएलएसए सचिव अजीत कुड़ी की ओर से अधिशाषी अभियंताए नगर पालिका किशनगढ़बास को भेजे गए पत्र क्रमांक 1071 दिनांक 18 जुलाई 2026 में स्पष्ट रूप से तीन स्थानों का उल्लेख है। इनमें गंज रोड का खसरा नंबर 321ए जोहड़ का खसरा नंबर 533 और किले की खाई का खसरा नंबर 535 शामिल हैं। पत्र में अभिभाषक संघ एवं आम नागरिकों की शिकायत का हवाला देते हुए इन स्थानों पर व्याप्त अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। पत्र में नगर पालिका के पुराने पत्र क्रमांक 5143.45 दिनांक 09 नवंबर 2022 का भी उल्लेख किया गया हैए जिसके माध्यम से अतिक्रमण चिन्हित कर रिपोर्ट तैयार किए जाने की बात कही गई थी। डीएलएसए ने संबंधित स्थानों से नियमानुसार स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण हटाने और 27 जुलाई 2026 से पहले विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे। लेकिन नगर पालिका की कार्रवाई ने पूरे मामले को ही उलझा दिया। बासड़ा रोड़ निवासियों का आरोप है कि 26 अक्टूबर 2026 को बासड़ा रोड के निवासियों और दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी कर दिए गए। अब सवाल यह है कि डीएलएसए के निर्देशों में बासड़ा रोड शामिल नहीं था तो नगर पालिका ने उसे अपनी कार्रवाई के दायरे में किस आधार पर ले लिया। क्या अधिकारियों ने पत्र पढ़ने की भी जहमत नहीं उठाई या फिर जानबूझकर उसके दायरे से बाहर जाकर कार्रवाई की गई। बासड़ा रोड के लोगों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन की कार्रवाई में समानता नजर नहीं आ रही। वर्षों से मकान और दुकान बनाकर रह रहे आम नागरिकों को नोटिस देकर भयभीत किया जा रहा है जबकि अन्य स्थानों पर कथित अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। लोगों का सवाल है कि यदि अतिक्रमण हटाना ही है तो कार्रवाई सभी स्थानों पर समान नियमों से क्यों नहीं होती। क्या नगर पालिका के कानून में आम नागरिकों के लिए अलग और रसूखदार प्रभावशाली लोगों के लिए अलग व्यवस्था है। बासड़ा रोड के निवासियों का कहना है कि वे कई दशकों से यहां परिवार सहित निवास कर रहे हैं। अनेक लोगों के मकान और दुकानें वर्षों पुराने हैं। कुछ लोगों ने अनुमोदित समिति के माध्यम से भूखंड आवंटित होने और विधिवत कब्जा मिलने का दावा भी किया है। इसके बावजूद बिना स्पष्ट सीमांकन और राजस्व रिकॉर्ड की जांच के उन्हें अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी कर दिए गए। लोगों का सीधा सवाल है कि नगर पालिका पहले यह बताए कि किस व्यक्ति का कितना अतिक्रमण हैए किस खसरा नंबर में है और सड़क की वास्तविक सीमा कितनी है। केवल नोटिस थमा देने से कोई व्यक्ति अतिक्रमणकारी नहीं हो जाता। यदि नगर पालिका के पास पुख्ता रिकॉर्ड है तो उसे सार्वजनिक करे और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करे। प्रभावित लोगों का आरोप है कि उन्होंने नगर पालिका के नोटिसों का विधिवत जवाब भी प्रस्तुत कर दियाए लेकिन उन जवाबों पर कोई लिखित और संतोषजनक निर्णय दिए बिना ही अतिक्रमण हटाने को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है। सवाल यह है कि जब लोगों के जवाबों का निस्तारण तक नहीं हुआ तो कार्रवाई का माहौल बनाने की इतनी जल्दी किस बात की है। क्या नगर पालिका ने पहले ही कार्रवाई का मन बना लिया है और अब केवल औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। नगर पालिका की कार्रवाई से परेशान बासड़ा रोड के निवासियों एवं दुकानदारों ने सोमवार को खैरथल. तिजारा जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश और न्यायिक अधिकारी व किशनगढ़. बास एसडीएम सत्यवीर सिंह यादव को सामूहिक प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। लोगों ने 26 अक्टूबर 2026 को जारी नोटिसों पर पुनर्विचार करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में राजस्व विभाग नगर पालिका और संबंधित अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर सीमांकन करवाने की मांग की गई है। लोगों का कहना है कि सीमांकन के दौरान उन्हें या उनके प्रतिनिधियों को भी मौजूद रहने दिया जाए। सड़क की वास्तविक चौड़ाईए राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज सीमाए नाले की स्थिति और आस. पास की भूमि का स्पष्ट निर्धारण हो। यदि कहीं अतिक्रमण पाया जाता है तो संबंधित व्यक्तिए खसरा नंबर और अतिक्रमित क्षेत्रफल का अलग. अलग विवरण तैयार किया जाए। प्रभावित लोगों ने साफ कहा है कि जब तक निष्पक्ष जांच और सीमांकन पूरा नहीं होता तब तक उनके मकानों और दुकानों के खिलाफ बेदखली या तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं की जाए। यदि किसी की भूमि सार्वजनिक विकास के लिए आवश्यक है तो नियमानुसार अधिग्रहण और उचित मुआवजे की प्रक्रिया अपनाई जाए। अब नगर पालिका प्रशासन को इन सवालों का जवाब देना होगा कि डीएलएसए के पत्र में बासड़ा रोड का उल्लेख नहीं होने के बावजूद यहां के लोगों को नोटिस क्यों दिए गएए क्या बासड़ा रोड का विधिवत सीमांकन करवाया गया। लोगों की ओर से दिए गए जवाबों पर लिखित निर्णय क्यों नहीं हुआ और सबसे बड़ा सवाल यह कि यदि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करनी है तो फिर सभी प्रभावित क्षेत्रों में एक समान और निष्पक्ष कार्रवाई क्यों नहीं दिखाई देती। नगर पालिका प्रशासन को अब कागजी कार्रवाई और नोटिसों से आगे बढ़कर तथ्यों के आधार पर जवाब देना होगा। आखिर आम नागरिकों के आशियानों पर कार्रवाई से पहले कानून की पूरी प्रक्रिया अपनाना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। डीएलएसए के पत्र में गंज रोड का नाम और नगर पालिका के नोटिस में बासड़ा रोड के लोग इस विरोधाभास का जवाब अब नगर पालिका को देना ही होगा।
बासड़ा रोड क्षेत्र के निवासियों एवं दुकानदारों ने नगर पालिका किशनगढ़बास की ओर से 26 अक्टूबर 2026 को जारी नोटिसों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खैरथल. तिजारा के सचिव को सामूहिक प्रार्थना. पत्र सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। प्रार्थीगण ने नोटिसों के आधार पर प्रस्तावित बेदखली और तोड़फोड़ की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने तथा राजस्व विभागए नगर पालिका और अन्य सम्बंधित अधिकारियों की संयुक्त टीम से निष्पक्ष सीमांकन करवाने की मांग की है।
प्रार्थना. पत्र में निवासियों ने बताया कि बासड़ा रोड क्षेत्र में उनके परिवार कई दशकों से रह रहे हैं तथा उनके आवास और दुकानें भी इसी क्षेत्र में स्थित हैं। उनका कहना है कि वे नगर के विकास और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए तैयार हैंए लेकिन किसी भी प्रकार की कार्रवाई नियमानुसार और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत होनी चाहिए।
📲Get App