स्वास्थ्य
बांसडीह के छाता गांव में मड़ुआ का आटा खाने से कई महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
बांसडीह के छाता गांव में मड़ुआ का आटा खाने के बाद कई महिलाओं को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद हड़कंप मच गया है।
बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के छाता गांव में मड़ुआ का आटा खाने के बाद कई महिलाओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। महिलाओं को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
महिलाओं की तबीयत बिगड़ने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल में भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभावित महिलाओं के लिए एक अलग वार्ड बनाया गया है।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक टीम जांच में जुट गई है। जिलाधिकारी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।