Local
Breakingnews, सागर में 12 से 15 अक्टूबर तक होगी जनगणना 2027 द्वितीय चरण हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना कार्य को समय-सीमा में पूरा करने के उद्देश्य से सागर जिले में 12 से 15 अक्टूबर तक जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में विभिन्न स्तरों के अधिकारी शामिल होंगे।
सागर जिले में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित होगा। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना के कार्य को समय-सीमा में सफलतापूर्वक संपन्न कराना है। निदेशालय मध्यप्रदेश भोपाल के पत्र दिनांक 6 फरवरी 2026 के संदर्भ में, जनगणना 2027 का प्रथम चरण, जिसमें मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक मध्यप्रदेश में पूर्ण हो चुका है। द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना फरवरी 2027 में की जानी है।
इस महत्वपूर्ण कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न स्तरों के अधिकारियों का प्रशिक्षण आवश्यक है। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन श्रीमती अनामिका जैन एवं श्री पवन कुमार मिश्रा भोपाल द्वारा किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दो दिनों, 12 एवं 13 अक्टूबर को, जिला जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, समस्त अनुविभागीय अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला कार्यालय के जनगणना लिपिक, तथा चार्ज अधिकारी ग्रामीण के रूप में समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी ग्रामीण, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी जनगणना, चार्ज कार्यालय के जनगणना लिपिक एवं तकनीकी सहायकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
वहीं, प्रशिक्षण के अगले दो दिनों, 14 एवं 15 अक्टूबर को, चार्ज अधिकारी नगरीय के रूप में आयुक्त नगर पालिक निगम सागर एवं जनगणना लिपिक, समस्त मुख्य नगर पालिका एवं नगर परिषद अधिकारी, जनगणना लिपिक एवं तकनीकी सहायक, तथा मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद सागर एवं जनगणना लिपिक एवं तकनीकी सहायक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे नियत तिथियों में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें, ताकि जनगणना के द्वितीय चरण का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।