🔥 TRENDING ગુજરાતમાં 25 ઔદ્યોગિક એકમોને પ્રોત્સાહ... फतेहाबाद: नशा और अपराध की घटनाओं से चि... ਚੱਲਦੀ ਇਲੈਕਟ੍ਰਿਕ ਕਾਰ ''ਚ ਬਣੀ ਅੱਗ ਦਾ ਗੋਲ... चार दिनों से लापता व्यक्ति की तलाश जार... Tukaram Mundhe-led panel to probe MPSC... Yogi Adityanath treads cautiously as U...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

Breakingnews: इंदौर के 58 अस्पतालों को HFR-HPR आईडी बनाने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 13 Oct 2026, 10:46 AM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत इंदौर जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 58 अस्पतालों को तीन दिन के भीतर HFR-HPR आईडी बनाने का निर्देश दिया है। समय-सीमा में कार्य पूरा न करने पर पंजीकरण रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के अंतर्गत इंदौर जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 58 अस्पतालों को पत्र जारी कर तीन दिवस में HFR-HPR आईडी बनाने का अल्टीमेटम दिया है। यदि निर्धारित समय-सीमा में हेल्थ फैसेलिटी रजिस्ट्री (एच.एफ.आर.)-हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स रजिस्‍ट्री (एच.पी.आर.) आईडी नहीं बनाई जाती है, तो संबंधित चिकित्सालयों के विरुद्ध म.प्र. उपचर्या गृह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनाएं (रजिस्ट्रीकरण तथा अनुज्ञापन अधिनियम 1973) नियम 1997 (यथा संशोधित 2021) के अंतर्गत पंजीकरण निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

यह निर्देश कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा इंदौर जिले के अस्पतालों में हेल्थ फैसेलिटी के कार्य में संलग्न सदस्यों के लिए हेल्थ फैसेलिटी रजिस्ट्री (एच.एफ.आर.) एवं संस्थाओं में कार्यरत पात्र हेल्थ केयर प्रोफेशनल का हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स रजिस्‍ट्री (एच.पी.आर.) अनिवार्य रूप से किए जाने हेतु दिए गए थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि इस संबंध में अस्पतालों को कई बार स्मरण पत्र भी भेजे गए थे, लेकिन उक्त अस्पतालों द्वारा यह महत्वपूर्ण कार्य अभी भी अधूरा है।

स्वास्थ्य विभाग इस कार्रवाई के माध्यम से जिले में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना चाहता है। HFR-HPR आईडी के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं और पेशेवरों का एक एकीकृत डेटाबेस तैयार होगा, जो मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायक होगा। विभाग ने सभी अस्पतालों से इस निर्देश का गंभीरता से पालन करने की अपेक्षा की है।
📲Get App