Local
🔴Breaking : शिवपुरी: कलेक्टर के निर्देश पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर गिरी गाज, दो समूहों के अनुबंध भी निरस्त
कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर नरवर परियोजना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं पर कार्रवाई की गई है। कर्तव्य में लापरवाही बरतने और मुख्यालय से बाहर निवास करने के आरोप में दो की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं, वहीं दो स्व-सहायता समूहों के अनुबंध भी निरस्त किए गए हैं।
शिवपुरी जिले के नरवर परियोजना में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के सख्त निर्देशों के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही, अनधिकृत रूप से बाहरी शहरों में निवास करने और केंद्रों का नियमित संचालन न करने के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टोडापमार की रेखा रावत और आंगनबाड़ी सहायिका काशीपुर की सीमा कुशवाह की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।
निरीक्षण के दौरान एक अन्य गंभीर मामला सामने आया, जहां आंगनबाड़ी केंद्र हरिजन बस्ती ग्वालिया में सहायिका श्रीमती शालिनी बैश के स्थान पर एक अन्य महिला मात्र 500 रुपये प्रतिमाह पर कार्य कर रही थी। इस मामले में पूछताछ के दौरान सेक्टर पर्यवेक्षक कु. हिमांशी मकालिया को धमकी दिए जाने की भी जानकारी मिली है। इस मामले में विस्तृत जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
इसके अतिरिक्त, कर्तव्य में लापरवाही, मुख्यालय से बाहर निवास और अनधिकृत अनुपस्थिति के मामलों में कार्यकर्ता प्रीति रावत (पारागढ़), रानी शर्मा (काशीपुर) एवं सहायिका दयावती रावत (टोडापमार) को अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया गया है। वहीं, अनधिकृत अनुपस्थिति के लिए पूजा रावत (छापर की मड़ैयां), सावित्री कुशवाह (किशनपुर), कृष्णा रावत (चक ढिगवास) और खिलन दुबे (मुढैनी) से भी जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इनकी सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
सांझा चूल्हा योजना के तहत नाश्ता एवं भोजन वितरण में लापरवाही पाए जाने पर आंगनबाड़ी केंद्र गोडाताल के जय गिर्राज स्व-सहायता समूह तथा गणेशपुरा एवं बरखाड़ी के गणेश स्व-सहायता समूह के अनुबंध भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं।