Local
🔴Breaking : शासकीय रास्ते पर फसल बोकर कब्जा, किसान को खेत पहुंचने में हो रही परेशानी
पिपरई निवासी किसान रणवीर विश्वकर्मा ने कलेक्टर से शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण हटाकर आवागमन सुगम बनाने की गुहार लगाई है। आरोप है कि कुछ लोगों ने रास्ते पर फसल बोकर उसे अवरुद्ध कर दिया है, जिससे खेती-किसानी के काम प्रभावित हो रहे हैं।
पिपरई, 14 अक्टूबर। खेत और मकान तक पहुंचने वाले शासकीय रास्ते पर फसल बोकर कब्जा करने और उसे घेरकर बंद कर देने का मामला सामने आया है। रास्ता बंद होने से एक किसान को अपने खेत तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परेशान किसान रणवीर विश्वकर्मा ने कलेक्टर को आवेदन देकर मामले में तत्काल कार्रवाई, मौके की जांच, सीमांकन और अतिक्रमण हटाकर रास्ता खुलवाने की मांग की है।
शिकायतकर्ता रणवीर विश्वकर्मा ने कलेक्टर को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि पिपरई निवासी मुन्नवर खान, इसराइल खान और वकील खान ने उनके खेत तक पहुंचने के लिए निर्धारित शासकीय रास्ते पर फसल की बोनी कर दी है। इसके बाद रास्ते को घेरकर आवागमन भी बाधित कर दिया गया है। किसान का कहना है कि रास्ता बंद होने से खेती-किसानी के जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं और खेत तक पहुंचना अत्यंत मुश्किल हो गया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार उनका खेत सर्वे क्रमांक 558/2 में स्थित है, जो पिपरई-मुंगावली मुख्य मार्ग से लगा हुआ है। खेत पर उनका मकान भी बना हुआ है। खेत और मकान तक पहुंचने के लिए सर्वे क्रमांक 556, 557 और 558/2 से होकर शासकीय रास्ता निर्धारित है। किसान ने आरोप लगाया कि पूर्व में रास्ते को लेकर सीमांकन और मौके की जांच भी हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद दोबारा रास्ता बंद किए जाने से विवाद की स्थिति बनी हुई है।
रणवीर विश्वकर्मा का कहना है कि रास्ता बंद होने से उन्हें खेत तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। कृषि कार्य के लिए आवश्यक संसाधन और अन्य सामान खेत तक ले जाना भी मुश्किल हो रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान ने कलेक्टर से राजस्व अमले के माध्यम से मौके की जांच कराने, शासकीय रास्ते का दोबारा सीमांकन कराने और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए रास्ते से अवरोध और फसल हटाकर आवागमन बहाल कराने की मांग की है।